प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) ने मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय व छत्तीसगढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के साथ मिलकर भरतमुनि नाट्य समारोह कराने की योजना बनाई है। पांच दिवसीय समारोह का शुभारंभ केंद्र के सभागार में 27 मार्च को होगा। पहले दिन मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के कलाकार नाटक गुड़िया की शादी का मंचन करेंगे, जिसकी लेखिका समता सागर व निर्देशन संजय श्रीवास्तव करेंगे। समापन 31 मार्च को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की ओर से नाटक महावीरचरितम से होगा। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि मंत्रालय के निर्देश पर समारोह आयोजित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.