प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 20 मई से शुरू होकर 18 जून तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला के अंतर्गत प्रस्तुतिपरक बाल रंगमंच में आठ से बारह आयु वर्ग के लिए 500 रुपये और 12 से 16 आयु वर्ग के लिए 750 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। चित्रकला विधा में आठ से 20 आयु वर्ग के लिए 500 रुपये और लोक गायन व वादन के लिए भी 500 रुपये शुल्क रखा गया है। लोकनृत्य में डांडिया व ढेड़िया नृत्य में प्रशिक्षण लेने के लिए 500 व 750 रुपये शुल्क हैं। कार्यशाला में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 15 मई रखी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.