एनसीजेडसीसी में प्रति नियुक्ति पर पांच पदों की होगी भर्ती
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में प्रति नियुक्ति के आधार पर पांच पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक निदेशक प्रशासन, प्रशासनिक सह लेखा अधिकारी, सहायक, लेखाकार व आशुलिपिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सामान्य सूचना व आवेदन प्रपत्र संबंधी अन्य जानकारियां एनसीजेडसीसी की वेबसाइट www.nczcc.in से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि चार नवंबर तक निर्धारित की गई है। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि यह नियुक्तियां केंद्र, राज्य सरकार व केंद्रीय स्वायत्त संस्था में कार्यरत अधिकारियों से भरे जाने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.