प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में रविवार को स्टेक ग्रुप के संस्थापक शिव शंकर सिंह की पुस्तक 'हाउ टू बी एक्स्ट्राआर्डिनरी' का विमोचन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति संजय सिंह व विशिष्ट अतिथि पद्मश्री से सम्मानित पैरालंपिक विजेता डॉ. दीपा मलिक, मेयर गणेश केसरवानी व विधायक हर्षवर्धन बाजपेई की मौजूदगी में पांच सौ से अधिक लोगों ने सामूहिक विमोचन किया। पुस्तक का परिचय वैश्वी शंकर सिंह ने दिया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। विमोचन के दौरान इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमिल द्विवेदी ने पुस्तक के लेखक को प्रमाणपत्र प्रदान किया। संचालन डॉ. श्लेष गौतम ने किया। समारोह में आईआरटीएस विजय कुमार, राजीव भदौरिया, सुशील खरबंदा, सौरभ पुरी, डॉ. सुभाष यादव आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.