एनसीजेडसीसी में नाटक गांधारी का हुआ मंचन
प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में समन्वय संस्था की ओर से रविवार को नाटक गांधारी का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि नाटककार हेतु भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व लोक जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी थे। नाट्य आलेख हेतु भारद्वाज व निर्देशन सुषमा शर्मा का रहा। प्रस्तुति के जरिए कलाकारों ने महाभारत युद्ध के बाद धृतराष्ट्र व गांधारी के मन में चलने वाले वैचारिक द्वंद्व को बखूबी दर्शाया। मिताली वर्मा, ऋतिक श्रीवास्तव, चंकी बच्चन, यासमीन जहां, विजय कुमार, जगदीश गौड़ ने सशक्त अभिनय किया। संचालन डॉ. अशोक शुक्ल ने किया। यह भी पढ़ें- 'मातंग कन्या' ने किया सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार डॉ. शारदा पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.