एनसीजेडसीसी में ग्रीष्मकालीन बाल कार्यशाला का शुभारंभ
प्रयागराज, मई 20 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से बुधवार को एक माह की प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन बाल कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। केंद्र के उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहायक व प्रशिक्षिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यशाला में रंगमंच, शिल्पकला, हस्तकला, ढेढ़िया लोकनृत्य, कथक, चित्रकला, भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर कुल 210 बच्चों ने अलग-अलग विधाओं में प्रतिभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.