प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में पंद्रह अप्रैल से सात दिनों तक पंजाब की कला व संस्कृति का नजारा दिखाई देगा। इसके लिए केंद्र प्रशासन ने चंडीगढ़ नाटक अकादमी के साथ मिलकर बैसाखी उत्सव का आयोजन कर रहा है। उत्सव के पहले दिन बनिंदर जीत सिंह के निर्देशन में नाटक हिंदी चादर का मंचन किया जाएगा। जबकि उत्सव का अंतिम दो दिन लोक संस्कृति को समर्पित किया गया है। बीस अप्रैल को फाग गायन, लोकनृत्य व संगीत की प्रस्तुति होगी तो 21 अप्रैल को गतका मार्शल आर्ट, मालवी गिद्दा, लूद्दी व भांगड़ा जैसे कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...