प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से सालभर योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम सप्ताह में पांच दिन यानि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक केंद्र के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया जाएगा। योगाभ्यास की टाइमिंग सुबह सात से नौ बजे तक निर्धारित की गई है। खास बात है कि इसके लिए केंद्र प्रशासन ने प्रति व्यक्ति 1500 रुपये लेने का निर्णय लिया है। योगाभ्यास योग प्रशिक्षक अमित सिंह व डॉ. मधु श्रीवास्तव द्वारा कराया जाएगा। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि पांच दिन कार्यक्रम कराने का उद्देश्य योग के विभिन्न आयामों को बढ़ावा देना है। जिससे कि इसे जन आंदोलन के रूप में स्थापित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.