प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से अप्रैल के पहले सप्ताह से प्रस्तुतिपरक लोकनाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला लोकनाट्य विधा नौटंकी पर केंद्रित होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच सौ रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ इच्छुक आवेदक 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप केंद्र की वेबसाइट और फेसबुक पेज से डाउनलोड किया जा सकता है। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला प्रयागराज के स्थानीय युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.