एनसीओई वाराणसी का पहला पदक, निशानेबाज कमलजीत ने जीता स्वर्ण
वाराणसी, सितम्बर 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जापान में एशियाई खेलों में सिगरा स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) के निशानेबाज कमलजीत ने सुरुचि इंदर सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने क्वालिफिकेशन में 587 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया और पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एनसीओई वाराणसी के खाते में यह पहला पदक है。 यह भी पढ़ें- कमलजीत और सुरुचि ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में देश को दिलाया गोल्ड मेडलकमलजीत की उपलब्धि कमलजीत की इस उपलब्धि से साई के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। स्वर्ण पदक जीतने पर खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.