बोकारो, मई 21 -- बेरमो। एनसीओईए सीटू केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक आगामी 1 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से केंद्रीय कार्यालय दरभंगा हाउस, रांची में होगी। सीटू के अखिल भारतीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता और यूनियन के अध्यक्ष डीडी रामानंदन भी मौजूद रहेंगे। लेबर कोड, वर्किंग कमेटी की 17-19 जुलाई की बैठक, यूनियन का बकाया सहित अन्य एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। यह जानकारी यूनियन के महामंत्री आरपी सिंह के हवाले से बेरमो क्षेत्र के यूनियन नेताओं ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...