रामगढ़, जनवरी 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। एनसीओईए यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजीत कुमार से बातचीत की। एनसीओईए सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न समस्या को लेकर यूनियन प्रतिनिधि मंडल ने जीएम से वार्ता किया। जिसमें गिद्दी वाशरी के वर्ष 2019 में बंद होने के बाद वहां पर कार्यरत मैनपावर का प्रमोशन नहीं होने, अरगड्डा क्षेत्र में वर्ष 2016 में अरगड्डा अंडरग्राउंड और सिरका यूजीसी के बंद होने के बाद वहां कार्यरत कर्मियों का प्रमोशन नहीं होने, कर्मी के कार्य करने वाले पद पर रेगुलाइज नहीं किए जाने, मैन पावर के बजट में पोस्ट के अनुसार प्रमोशन नहीं करने, गिद्दी ए कॉलोनी में पानी की समस्या को देखते हुए स्टैंड बाई मोटर पंप उपलब्ध कराने आदि को लेकर वार्ता किया। जिस पर क्षे...