रामगढ़, जनवरी 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एनसीओईए सीटू बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गुरुवार को भुरकुंडा रिवर साइड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता वासुदेव साव ने की। इस दौरान यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार सिंह को ऑल इंडिया सीटू का जनरल काउंसिल मेंबर बनाए जाने पर क्षेत्रीय कमेटी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर अरुण कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के चार लेबर कोड पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यह लेबर कोड मजदूर हितों के खिलाफ हैं और इससे श्रमिकों के अधिकार कमजोर होंगे। उन्होंने सबों से एकजुट होकर इसके विरोध की अपील की। साथ ही 12 फरवरी को कोल इंडिया में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसे मजदूरों की लड़ाई बताया और अधिक से अधिक संख्य...