एनसीएससी उपाध्यक्ष का पद दिलाने के नाम पर एक करोड़ ठगे
फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र की एक महिला से एनसीएससी में उपाध्यक्ष का पद दिलाने के नाम पर करीब एक करोड़ की ठगी कर ली गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है। देवीगंज के ईसाई पुरवा निवासी ज्ञानमती देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार (पूर्व सैनिक) ने बताया कि वह अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। देवीगंज की रहने वाली रंजना सिंह चौहान उन्हें दिल्ली ले गई और वहां तीरथ सिंह राणा व मनोज पांडेय से मिलवाया। मनोज पांडेय ने खुद को एक मंत्री का साला बताया। इसके बाद उन्हें संदेश भंडारे नामक व्यक्ति से मिलवाया गया, जिसे मंत्री का भतीजा बताया गया। भरोसा दिलाने के बाद आरोपियों ने पहले 24 लाख रुपये लिए और फिर 15 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। पीड़िता ने बताया कि छह जुलाई 2024 को 10 लाख और नौ जुलाई 2024 को पांच लाख रुपये आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.