रांची, जुलाई 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की टीम बुधवार को रांची विश्वविद्यालय और डीएसपीएमयू का दौरा करेगी। आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा के नेतृत्व में आनेवाली टीम विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति (एसटी) छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे आयोग की टीम विश्वविद्यालय के एसटी वर्ग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इसके बाद 11:15 बजे विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों व शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक के दौरान आयोग की टीम यह जानकारी प्राप्त करेगी कि विश्वविद्यालय में एसटी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, आरक्षण सहित अन्य शैक्षणि...