सोनभद्र, अप्रैल 16 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार पूर्वान्ह परियोजना प्रबन्धन के निर्देश पर अवैध कब्जों पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए एनसीएल ककरी सुरक्षा टीम ने कोल बियरिंग एक्ट में अधिग्रहित भूमि पर हो रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि अवैध कब्जों का प्रयास होगा तो कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी। सुरक्षा टीम के प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि एनसीएल ककरी परियोजना की जमीन खसरा नम्बर 1236 एवं 178 जो एनसीएल के नाम दर्ज है पर अरविंद केसरी द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। सुरक्षा गार्ड द्वारा जब निर्माण रोकने को कहा तो कब्जाधारक विवाद करने लगे। अनपरा पुलिस को तहरीर देकर इसकी तत्काल सूचना दी गयी और गुरुवार को उक्त अवैध निर्माण को पूरी तरह धाराशायी करा दिया गया है। प्रबन्धन ने कहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.