सोनभद्र, मार्च 22 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। नवानगर पुलिस ने एनसीएल ईस्ट खदान क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बोलेरो वाहन सहित 15 हज़ार रुपये कीमत के डोजर के तीन रोलर जब्त किए हैं। रोलर चोरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम ने एक बोलेरो को रोककर तलाशी ली तो बोलेरो से डोजर के तीन रोलर बरामद किये। पुलिस ने आरोपी चालक लाल बाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...