एनसीएल खदानों समेत ऊर्जांचल की घंटो रही बत्ती गुल
सोनभद्र, अगस्त 10 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल खदानों समेत पूरे ऊर्जांचल की बिजली आपूर्ति सोमवार सुबह से अचानक बंद हो गयी। 132 केवी के बीना सब स्टेशन को अनपरा परियोजना से जाने वाली पारेषण लाइन में तकनीकी खराबी से यह हालात पैदा हुए। ट्रांसमिशन और अनपरा परियोजना के अभियंताओं ने भारी मशक्कत कर सुबह लगभग लगभग 11.11 बजे ठप हुई पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को लगभग 13:45 पर बहाल कर दिया लेकिन उसके बाद कुछ अन्य कारणों से बिजली आपूर्ति एक बार फिर बाधित हो गयी। इस दौरान लगभग शाम लगभग छ: बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही जिसे शीघ्र दुरुस्त करने की बात बिजली विभाग के अभियंता बता रहे है। ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता आईपी सिंह ने बताया कि अचानक 132 केवी अनपरा-बीना पारेषण लाइन में फाल्ट आ गया जिसकों शटडाउन लेकर दुरुस्त किया जा रहा है। एनसीएल की खदानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.