एनसीएल की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
सोनभद्र, जून 10 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ककरी परियोजना की अधिगृहित भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराये जाने का मामला थाने पहुंचा है। एनसीएल ककरी प्रबंधन ने रेणुसागर पुलिस चौकी में तहरीर दे आरोप लगाया है कि एनसीएल कृष्णशिला कोल परियोजना कर्मी सुनील चौहान एवं अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से अधिगृहित भूमि ककरी वारफाल के सामने शिव मंदिर के समीप चाहारदीवारी का निर्माण करा कब्जा किया जा रहा है। सुरक्षा विभाग द्वारा अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया । इससे पूर्व में भी सुरक्षा विभाग द्वारा अवैध निर्माण हटाया गया था। भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामवासियों में पहले से ही विवाद की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है l परियोजना प्रबंधन ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस प्रकरण की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.