सोनभद्र, अप्रैल 19 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद बीना परियोजना आवासीय परिसर निवासी एक शिक्षिका ने अपने एनसीएल अधिकारी पति पर घरेलू हिंसा,उत्पीड़न,मारपीट का आरोप लगा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है। शिक्षिका पत्नी सोनल निगम का आरोप है कि ककरी परियोजना में कार्यरत उनके पति सरिश निगम द्वारा उनकी पुत्री के सामने लात-घूसों से बुरी तरह मारा पीटा गया जिसकी शिकायत 1090 महिला हैल्प लाइन और डायल 112 पर भी की गयी लेकिन हालात जस के तस है।बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पत्नी कें शिकायत पर पति सरिश निगम कें खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया जिसकी जाँच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.