नई दिल्ली, अगस्त 9 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने लॉग 9 मोबिलिटी के दो निलंबित निदेशकों की याचिका खारिज कर दी है। इन निदेशकों ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें कर्ज में डूबी कंपनी द्वारा जेनसोल ईवी लीज से पट्टे पर लिए गए 100 इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान और बरामदगी में सहयोग करने का निर्देश दिया गया था। अहमदाबाद स्थित एनसीएलटी की पीठ ने 21 जुलाई को लॉग 9 मोबिलिटी के दोनों निलंबित निदेशकों को जेनसोल ईवी लीज के कार्यालय में उपस्थित होकर फरीदाबाद स्थित लॉग 9 मोबिलिटी के परिसर से 100 इलेक्ट्रिक वाहन की पहचान और बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- चोरी हुई बाइक का बीमा क्लेम अटकाने पर मानवाधिकार आयोग सख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की...