नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने खनन कंपनी वेदांता समूह की कर्जग्रस्त जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज की बोली के चयन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को स्थगित कर दी। दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण ने उस पीठ की संरचना में बदलाव के कारण सुनवाई स्थगित की जो वेदांता लिमिटेड द्वारा दायर दो अपीलों पर सुनवाई कर रही थी। यह बदलाव पीठ के एक सदस्य की अनुपलब्धता के कारण किया गया है। एनसीएलएटी जल्द ही सुनवाई की अगली तारीख तय करेगा। यह भी पढ़ें- सम्मन अवहेलना मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली यह भी पढ़ें- सिविल सेवा बैकलॉग भर्ती में उम्र सीमा छूट पर सुनवाई 15 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.