मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने सीबीएसई के नवीन बदलावों, एनईपी-2020 व एनसीएफ के अनुरूप पाठ्यक्रम परिवर्तनों तथा एनसीईआरटी की नई पुस्तकों की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास के लिए उपयोगी पेरेंटिंग टिप्स भी साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। उप-प्रधानाचार्या संगीता सिन्हा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संचालन पूजा अधी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.