मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीईआरटी एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विकसित कक्षा नौ से 12वीं तक की पाठ्य पुस्तिकों के मूल्य तय कर दिए हैं। इससे अधिक रेट कोई विक्रेता नहीं वसूलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि कक्षा कक्षा नौ से 12 वीं तक की एनसीईआरटी की 48 पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन आगरा, लखनऊ व झांसी के चार प्रकाशकों ने किया है। इन पाठ्य पुस्तकों के रेट सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव प्रशासन ने जारी करके भेज दी है। इस संबंध में डीआईओएस ने यूपी बोर्ड व सीबीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त राजकीय, एडेड, वित्तहीन मान्यता प्राप्त 532 माध्यमिक विद्यालयों को प्रधानाचार्य को भेज दी है। उन्होंने कहा है कि जो रेट बोर्ड के द्वारा निर्धारित किया गया है, उससे अधिक रेट से किसी भी पुस्तक की बिक्री होत...