सहारनपुर, मई 20 -- सहारनपुर, संवाददाता। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने के बाद जिलेभर में 9वीं कक्षा की किताबों की भारी किल्लत सामने आ रही है। स्कूल सत्र शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन छात्र अब भी बिना किताबों के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बाजार में अधिकांश पुस्तक विक्रेताओं के यहां 9वीं कक्षा की नई एनसीईआरटी किताबें लगभग अनुपलब्ध हैं। किताबों की तलाश में अभिभावक और विद्यार्थी दिनभर दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। कई दुकानदारों का कहना है कि 10वीं और 12वीं की कुछ किताबें उपलब्ध हैं, लेकिन 9वीं कक्षा का नया सिलेबस बाजार में नहीं पहुंचा है। स्थिति यह है कि स्कूलों और ट्यूशन सेंटरों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन छात्रों के पास पाठ्यपुस्तकें नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षक भी स...