संभल, मार्च 29 -- समाज हित संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को निजि स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगाने के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि सरकारी किताबें बाजार से गायब हैं। अभिभावक परेशान हैं। संस्था गत तीन वर्ष से धरना प्रदर्शन कर आवाज उठा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर आदेश भी दिया तीन माह पूर्व जारी कर दिया है। सत्र शुरू होने से पहले जनपद के सभी निजि व माध्यमिक स्कूलों में सरकारी बुकें लगवाई जायेंगी के बावजूद भी स्कूल संचालक, प्रकाशक अपनी मनमानी कर सरकारी बुकें नहीं लगा रहे हैं। इसकी वजह से अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है, क्योकि सरकारी बुकों के मुकाबले प्राइवेट किताबे आठ से दस गुना महंगी है। उन्होंने स्कूलों में सरकारी बुक लगाने की मांग की। इस दौरान महंत भगवानदास शर्मा, महीपाल सिंह, राजीव शर्मा,...