एटा, अप्रैल 21 -- डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को दयानंद हॉल में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। पुस्तक मेले में विशेष रूप से एनसीईआरटी की किताबों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और शिक्षाविदों ने छात्रों के हित में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को प्राथमिकता देने की बात कहीं। रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकों से अध्ययन करने पर छात्रों पर आर्थिक और शैक्षिक दोनों प्रकार का बोझ कम होता है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे गैर-जरूरी निजी प्रकाशनों की किताबें खरीदने से बचें और सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के पुस्तक मेले छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने का कार्य करते हैं। इस मौके पर प्रबंधक वीरेश गुप्ता, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. होम सिंह शाक्य, ...