पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने के लिए तथा वसूले जा रहे मनमाने शुल्क को विनिमित किये जाने की आवश्यकता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये कि विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस अवश्य करायी जाये और वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को न बैठाये। प्रत्येक वाहन पर वाहन चालक का नाम व मो.नं.अवश्य अंकित कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आदेशों की अवहेलना करने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शुल्क वृद्धि एवं पुस्तकें एक ही पुस्तक भण्डार से क्रय करने के लिए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को ...