मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। शैक्षिक सत्र 2026-2027 में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू न करने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ अभिभावकों ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल, मुरादाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा कि जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद जनपद के अधिकांश निजी विद्यालय आगामी सत्र 2026-27 में एनसीईआरटी पुस्तकों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें लागू कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और शासन के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि ऐसे सभी विद्यालयों की जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि सभी विद्यालयों में केवल एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें ही लागू हों...