नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं की नई पाठ्यपुस्तकों को जारी करना शुरू कर दिया है। नई गणित की पाठ्यपुस्तक अब खरीद के लिए उपलब्ध है, जबकि सामाजिक विज्ञान की नई किताब 30 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। नई पाठ्यपुस्तकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-स्कूली शिक्षा (NCF-SE) 2023 के तहत संशोधित पाठ्यक्रम को लागू करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- NCERT कक्षा 9 की किताबों का संकट खत्म, तेजी से हो रही छपाईगणित की नई किताब उपलब्ध कक्षा 9 की गणित की नई पाठ्यपुस्तक 'गणित मंजरी - भाग 2' (Ganita Manjari - Part 2) की छपाई पूरी हो चुकी है। एनसीईआरटी के अनुसार यह किताब 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध ...