एटा, अप्रैल 13 -- एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ अन्य प्रकाशनों की पुस्तक संचालित होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत प्रजापति के निर्देश पर टीम ने सात स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल में एनसीईआरटी के साथ अन्य प्रकाशनों की पुस्तक मिलने पर नोटिस जारी किए गए। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक, गठित समितियां जनपद के माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों के संचालन को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सात विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को निर्देशित किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि पुन: स्कूल में अन्य प्रकाशनों की पुस्तक संचालित होते पाये जाने पर एक से पांच लाख रुपये का जुर्माना के साथ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के ...