आगरा, अप्रैल 2 -- मान्यता प्राप्त विद्यालय बेसिक शिक्षा एसोसिएशन ने एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीआईओएस ने हाल ही में जारी किए एनसीईआरटी की पुस्तकों की अनिवार्यता से आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों की जानकारी दी। संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर डीआईओएस के आदेश क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और अभिभावकों पर पढ़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में एसोसिएशन ने अवगत कराया कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। काफी संख्या में विद्यार्थी पहले ही निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीद चुके हैं। ऐसे में अचानक इन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाने से अभिभावकों को दोबारा किताबें खरीदनी पड़ेंगी।वर्तमान में जनपद के पुस्तक विक्रेताओं के पास कक्षा-वार एनसीईआरटी पुस्तकों का पर्याप्त स्टॉक...