आगरा, अप्रैल 6 -- जनपद के निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू करवाने को लेकर संस्था युवा के पदाधिकारियों व अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना व प्रदर्शन किया है। संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम नाम ज्ञापन भी सौंपा है। सोमवार को संस्था युवा के पदाधिकारियों ने कहा कि निजी स्कूलों के द्वारा अभिभावकों पर मंहगी किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से अभिभावकों पर अतरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। संगठन के प्रतिनिधि हरवीर सिंह भारतीय ने कहा कि प्रशासन के द्वारा छह व 31 मार्च के जारी किए गए आदेशों में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें ही लागू की जाएं। इसके बाबजूद कई नामचीन स्कूल आदेशों का उल्लंघन कर अभिभावकों को मंहगी किताबें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। डीआईओएस ने धरना स्थल पर पहुंचकर स्कूलों में एनस...