देवरिया, अप्रैल 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। निजी स्कूल में एक अभिभावक द्वारा एनसीईआरटी किताब पढ़ाने की मांग से नाराज विद्यालय प्रशासन ने उसके तीन बच्चों को स्कूल से निकाल दिया। चार दिन पहले अभिभावक ने स्कूल की डीएम से शिकायत की थी। इससे स्कूल प्रशासन नाराज चल रहा था शनिवार की सुबह स्कूली वैन में बैठे बच्चों को ड्राइवर ने जबरदस्ती नीचे उतारकर घर भेज दिया। इनमें से कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा ने बीएसए को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। बीएसए से अपनी बात कहने के दौरान छात्रा फफक भी पड़ी। भटनी विकासखंड के धर्मखोर बाबू गांव के रहने वाले माहेश्वर तिवारी के तीन बच्चे क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बड़ी बेटी राज लक्ष्मी तिवारी कक्षा सात, छोटी बेटी अंबिके कक्षा चार और बेटा अर्श तिवारी कक्षा दो का छात्र है। अभिभावक की मानें तो स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.