मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। एक अप्रैल से स्कूलों में नवीन सत्र की शुरुआत हो जाएगी। हर साल की तरह इस वर्ष भी अभिभावक निजी स्कूलों से खफा नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी कई निजी स्कूल एनसीईआरटी किताबें स्कूल में नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने ऐसे करने वाले स्कूलों पर अर्थदंड की मांग की है। मुरादाबाद पैरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। उन्होंने डीआइओएस को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें कहा कि जिन निजी विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लगाई हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें लगाई हैं। ऐसे सभी स्कूलों के ऊपर अर्थदंड की कार्यवाही की जाए। ज्ञापन के साथ पुस्तकों की सूची भी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष अनुज गुप्ता एडवोकेट, सचिव अ...