नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन संवर्धन पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। ये पाठ्यक्रम स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयम) मंच और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। बताया जा रहा है कि इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य डिजिटल अंतर को कम करना और अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है।जारी विवरण के अनुसार, इसके लिए नामांकन 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जबकि पाठ्यक्रम 1 मई से प्रारंभ होंगे। इसके शिक्षण की कुल अवधि 21 सप्ताह की होगी।इन पाठ्यक्रमों को चार भागों वीडियो व्याख्यान, डाउनलोड योग्य अध्ययन सामग्री, स्व-मूल्यांकन परीक्षा और ऑनलाइन चर्चा मंच में तैयार किया गया है। इससे छात...