एनसीइआरटी के राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे शिक्षक आलमीन अंसारी
लोहरदगा, सितम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्-एनसीइआरटी नई दिल्ली द्वारा समतामूलक एवं समावेशी शिक्षा पर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल के विकास विषय पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में लोहरदगा के शिक्षक आलमीन अंसारी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।आलमीन राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सलगी में पदस्थापित हैं।आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10 एवं 11 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु जेसीइआरटी निदेशक शशि रंजन ने श्री अंसारी को राज्य शिक्षा समन्वयक प्रतिनियुक्त किया है। उक्त सम्मेलन में वह झारखंड राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा की वर्तमान स्थित और चुनौतियों पर अपनी प्रस्तुति देंगे।राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.