नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस ने रेकी कर दिल्ली-एनसीआर से दोपहिया वाहन चुराने वाले बदमाश को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और चाकू समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस टीम रविवार रात सेक्टर-81 स्थित एनएसईजेड बाउंड्री के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराया और भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिषेक गुप्ता उर्फ कालिया के रूप में हुई। वह बिहार के नालंदा जिले के तिलाडा तेलहारा गांव का रहने वाला है और फिलहाल नोएडा के सलारपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर किस्म का वाहन चोर है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.