नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा गठित प्रवर्तन टास्क फोर्स ने पूरे एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्टरियों और परिसरों पर कार्रवाई तेज कर दी है। टास्क फोर्स ने 14 मार्च से लेकर 26 मार्च के बीच 175 स्थानों पर निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उल्लंघन पाए जाने पर 19 फैक्टरियों और 27 डीजी सेटों पर कार्रवाई की तैयारी है। टास्क फोर्स की गुरुवार को आयोजित बैठक में उक्त अवधि में हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि इस दौरान पूरे एनसीआर क्षेत्र में विभिन्न निर्माण व ध्वस्तीकरण स्थल, औद्योगिक इकाइयों, सड़क पर उड़ने वाली धूल और डीजल जेनरेटर का इस्तेमाल करने वाले परिसरों का औचक निरीक्षण किया गया। कुल मिलाकर 23 निर्माण-ध्वस्तीकरण स्थलों, 37 औद्योगिक क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.