मेरठ, जुलाई 12 -- -मोटर वाहन कर में मिलेगी छूट, बकाया कर की होगी माफी मेरठ, मुख्य संवाददाता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 'परिवर्तन योजना' की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाकर उनके स्थान पर नए बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करना है।

योजना के उद्देश्य शासन से जारी निर्देश के तहत यह योजना विशेष रूप से एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत बीएस/यूआरओ-I, II, III और बीएस-4 उत्सर्जन मानक वाले ट्रकों और बसों के मालिकों के लिए है। पुराने वाहनों का निपटान कराकर बदले में खरीदा जाने वाला नया वाहन बीएस-6 या उससे उच्च मानक का, अथवा इलेक्ट्रिक वाहन होना चाहिए और उसका पंजीकरण ए...