नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली-एनसीआर में औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओसीईएमएस) की स्थिति की समीक्षा की है। आयोग ने दोहराया कि औद्योगिक प्रदूषण एनसीआर में कणीय प्रदूषण और उत्सर्जन स्तर बढ़ाने का प्रमुख कारण है तथा इसे नियंत्रित करने के लिए निगरानी, अनुपालन और प्रवर्तन तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। आयोग ने औद्योगिक इकाइयों की निगरानी और अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक समर्पित ओसीईएमएस सेल गठित किया है, जो उत्सर्जन मानकों के पालन, स्वच्छ ईंधन व तकनीक को बढ़ावा देने तथा कणीय और गैसीय उत्सर्जन की निगरानी को मजबूत करने पर केंद्रित है। आयोग द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को इस सेल की भूमिकाओं और कार्यप्रणाली से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया सभी संबंधित एजे...