प्रयागराज, अप्रैल 28 -- उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में अप्रेंटिसशिप भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन का तीसरा चरण छह मई 2026 से शुरू होगा। पहले और दूसरे चरण में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के कारण कई सीटें खाली रह गई थीं। इन्हें भरने के लिए मेरिट सूची में नीचे के 252 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार अपनी सूची आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org पर देख सकते हैं। कुल 1763 पदों पर चल रही इस भर्ती में अप्रेंटिसशिप के जरिए युवाओं को तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.