प्रयागराज, मार्च 6 -- उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता एवं महिला स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी में डॉ. मंजू लता हांडू ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, उनके बचाव और समय पर निदान के प्रति जागरूक किया। समारोह के दौरान मुख्यालय रेल गांव में संविदा पर कार्यरत महिला बागवानी कर्मियों और अन्य विभागों की 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि गरिमा त्रिपाठी सहित अन्य महिला अफसर मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.