एनसीआर ने 2.05 करोड़ अभिलेख किए डिजिटल
प्रयागराज, अगस्त 4 -- उत्तर मध्य रेलवे ने डिजिटल इंडिया और ग्रीन रेलवे अभियान के तहत पिछले छह माह में 2.05 करोड़ से अधिक अभिलेखों का डिजिटलीकरण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान 2.21 करोड़ पृष्ठों और 4.6 मीट्रिक टन पुराने अभिलेखों का नियमानुसार निष्पादन किया गया, जिससे 15,730 वर्ग फुट कार्यालयीय स्थान खाली हुआ। जीएम नरेश पाल सिंह ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे को पूर्णतः पेपरलेस और हरित रेलवे बनाना लक्ष्य है। प्रयागराज मंडल ने 91.44 लाख अभिलेखों का डिजिटलीकरण कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। ई-ऑफिस और ई-फाइल प्रणाली लागू होने से कागज की खपत में 39 प्रतिशत की कमी आई है। अब प्रति माह 4,191 रीम के बजाय 2,548 रीम कागज की ही आवश्यकता पड़ रही है। रेलवे के अनुसार इससे हर वर्ष करीब 19,700 रीम कागज की बचत होगी और लगभग 200 पेड़ों की कटाई रोकी जा सकेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.