उरई, मार्च 29 -- जालौन। पिटाई के बाद पीड़ित द्वारा एनसीआर दर्ज कराने पर विपक्षी समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी विनोद साहू ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही राहुल पाल शराब के लिए रुपये मांग रहे थे। न देने पर उन्होंने पिटाई कर उसे घायल कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिसमें विपक्षी समझौता करने का दबाव बना रहा था। जब उसने समझौता करने से इंकार किया तो पुनः पिटाई कर दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.