एनसीआर क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर बढ़ेगी प्रदूषण की निगरानी
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्थित ईंट भट्ठों पर प्रदूषण की निगरानी तेज होगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर जिलों वाले राज्यों से इन सभी ईंट भट्ठों को लेकर 31 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें खासतौर पर भट्ठों में इस्तेमाल होने वाली बायोमास (जैव ईंधन) की जानकारी देनी होगी।एनसीआर क्षेत्र में 150 सौ ज्यादा ईंट भट्ठे मौजूद हैं। बोर्ड ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से एनसीआर क्षेत्र के सभी ईंट भट्ठों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जिग-जैग तकनीक अपनाने, स्वीकृत ईंधन के उपयोग और धान की पराली से बने जैव ईंधन पैलेट के इस्तेमाल की स्थिति का ब्योरा शामिल होगा। इसका उद्देश्य नियमों के पालन की समीक्षा कर प्रदूषण के स्रोतों की पहचान और नियंत्रण उपाय त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.