नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली-एनसीआर में रेलवे स्टेशनों पर दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए स्टील टाइलें लगाई जाएंगी। इनके माध्य से वह बिना किसी सहारे पार्किंग से लेकर टिकट काउंटर, यात्री सुविधा शिविर, प्लेटफॉर्म, सीढ़ियां आदि जगहों पर जा सकेंगे। लखनऊ के फूलपुर स्टेशन पर लगाई गई स्टील टाइल्स (स्टील टैक्टाइल) के बेहद सकारात्मक परिणाम आने के चलते उत्तर रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसलिए दिल्ली सहित सभी पांच मंडलों के डीआरएम को स्टील टाइल लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशनों पर दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए कुछ स्टेशनों पर सामान्य टाइलें लगी हुई हैं लेकिन कई स्टेशनों पर इस तरह की कोई सुविधा नहीं है। सामान्य टाइलें कई बार टूटने से भी दृष्टिबाधितों को समस्या होती है। ऐसे में यह देखा गया कि मेट्रो स्टेशनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.