एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर गूंजेंगे देशभक्ति के 19 तराने
प्रयागराज, अगस्त 9 -- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर सोमवार से देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देगी। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, झांसी, ग्वालियर, मथुरा, अलीगढ़ और इटावा समेत स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के जरिए 19 लोकप्रिय गीत बजाए जाएंगे। ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की जरूरी घोषणाओं के बीच खाली समय में ये गीत सुनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यात्रियों में देशभक्ति की भावना जगाना और स्टेशन परिसर का माहौल राष्ट्रीय पर्व के अनुरूप बनाना है। यह भी पढ़ें- आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजे देशभक्ति के तराने यह भी पढ़ें- Independence Day Speech: 15 अगस्त पर बोलनी है स्पीच? इन 20 दमदार लाइनों से करें शुरुआत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.