प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार से प्रयागराज जंक्शन और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच दौड़ेगी। पहले ही सफर में ट्रेन को यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिला है। गुरुवार शाम तक स्लीपर श्रेणी में 67 यात्रियों की प्रतीक्षा सूची पहुंच गई थी।ट्रेन प्रयागराज से प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:10 बजे रवाना होगी और सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल व कल्याण में ठहरेगी। जनरल श्रेणी का किराया 440 और स्लीपर का 730 रुपये है। 24 अगस्त को प्रयागराज-उधना और 27 अगस्त को सूबेदारगंज-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू होगी। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद से बिहार के बीच अमृत भारत ट्रेन की बुकिंग कब से होगी शुरू; 36 घंटे में पूरा सफर; पूरी डिटेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...