एनसीआरबी और एससीआरबी से खंगाला जाएगा पिस्टल का रिकॉर्ड
पीलीभीत, जुलाई 1 -- पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सरबजीत के पास से बरामद प्रतिबंधित 32 बोर की सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल अब पुलिस जांच का केंद्र बन गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हथियार आरोपी तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। पिस्टल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने के साथ ही उसका रिकॉर्ड राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) और राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) से भी खंगाला जाएगा। इसके अलावा थाना प्रभारी की ओर से मृतक बदमाश के खिलाफ थाना बिलसंडा में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। 28 मई को थाना बिलसंडा क्षेत्र के कस्बा निवासी व्यापारी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.